*जिला स्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर*


*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थित सभागृह में किया जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन*
*शिविर में सीएम हेल्पलाइन की 47 शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण सहित जन सुनवाई में आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश*

दिनांक 20.05.2025 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के साथ साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया। जन सुनवाई, शिकायत निवारण शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। *जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर के दौरान आये 22 फरियादियों को पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा सुना जाकर संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायत निराकरण हेतु निर्देश दिये गये। उक्त शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लेवल - 1 की 21 शिकायतें, लेवल-2 की 06 शिकायतें एवं लेवल-3 की 20 शिकायतों कुल 47 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाकर शिकायतें बंद करवाई गयी।* 
*पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गयें कि सभी आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जावें।* 
जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री निकीता सिंह सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी सहित बड़ी संख्या में फरियादी/आवेदक उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोर्ट परिसर में वकील की टेबल से हुए चोरी के संबंध में सबूत देने पर वे रंग सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी पुलिस से चोर की दूरियां गर्माया माहौल गुर्जर समाज हुआ एकत्रित

*अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी*. 650 किलो महुआ लाहन के साथ 10 लीटर अवैध मदिरा जप्त