राजस्व के दल ने ग्राम विशन्या में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया
नीमच 23मई2025
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं एसडीम नीमच श्री संजीव साहू के मार्गदर्शन मेंअपर तहसीलदार सुश्री प्रियंका रावत ने राजस्व टीम के साथ शुक्रवार को विशन्या, प.ह. नं-42, ग्राम विशनया में भूमि सर्वे नं- 151 के रकबा 0.29 हेक्टर., सर्वे नंबर155के रकबा 1.16 हे., सर्वे नंबर152 के रकबा 0.15 हेक्टर एवं सर्वे नंबर 158 के रकबा 0.74 हेक्टर (मद-चारागाह) पर से अवैध अतिक्रमण एवं,अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की गंई। मौके पर अपर तहसीलदार सुश्री प्रियंका रावत, राजस्व निरीक्षक श्री अक्षय शर्मा, पटवारी श्रीमति वर्षा पुरोहित श्री मोहनसिंह चौहान, श्री- दिपक जैन, पटवारी, श्री विजय सेवक, पटवारी, श्री विपिन बघेल, पटवारी, श्री राजकुमारजैन, पटवारी, श्री परमानंद धनगर, पटवारी, श्री नागेश्वर हायरी, एवं ग्रामीण कोटवार का दल भी उपस्थित़था ।
इस अतिक्रमण निरोधक दल ने ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध जेसीबी
एवं ट्रेक्टर आदि वाहनों की सहायता से मौके पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की । मौके पर ग्राम विशन्या की शमशान की भूमि जिसका ग्रामीणजनो द्वारा वर्तमान में उपयोग किया जाता है। उसे
अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। यह जानकारी अपर तहसीलदार सुश्री प्रियंका रावत ने दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें