संदेश

*अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी*. 650 किलो महुआ लाहन के साथ 10 लीटर अवैध मदिरा जप्त

चित्र
 **कलेक्टर महोदय नीमच श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन तथा  जिला आबकारी अधिकारी श्री एन पी सिंह एवं एडीईओ श्री बी एल सिंगडा के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त जावद - सिंगोली संजय कुमार कवारे के नेतृत्व में   पंकज राठौर व दीपक आंजना आब उप निरीक्षक के साथ जिला आबकारी स्टाफ ने अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण–परिवहन करने वालों के विरुद्ध की जा रही निरंतर कार्यवाही के क्रम में आज  दिनांक  24.05.2025 को ग्वृत्त जावद के ग्राम खेरखेड़ा ग्राम लक्ष्मीपुरा ग्राम कुंडला ग्राम महेंद्री  आदि ग्रामों में चिन्हित संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर लगभग 10 लीटर महुआ निर्मित हाथ भट्टी देशी मदिरा एवं 650 किलो महुआ लाहन ज़ब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 05  प्रकरण दर्ज किये गये है। आज दिनांक को जप्त मदिरा एवं महुआ लाहन का बाजार मूल्य लगभग 67000 रुपये है ।              आज की संयुक्त कार्यवाही मआबकारी आरक्षक महेश गेहलोत विलास दगिया, बलवंत भाटी, हंसराज बिलावल आदि का सराहनीय योगदान रह...

राजस्व के दल ने ग्राम विशन्या में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया

चित्र
नीमच 23मई2025 कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं  एसडीम नीमच श्री संजीव साहू के मार्गदर्शन मेंअपर तहसीलदार सुश्री प्रियंका रावत ने राजस्व टीम के साथ शुक्रवार को विशन्या, प.ह. नं-42, ग्राम विशनया में भूमि सर्वे नं- 151 के रकबा 0.29 हेक्टर., सर्वे नंबर155के रकबा 1.16 हे., सर्वे नंबर152 के रकबा 0.15 हेक्टर एवं सर्वे नंबर  158 के  रकबा 0.74 हेक्टर (मद-चारागाह) पर से  अवैध अतिक्रमण एवं,अवैध कब्जा  हटाने की कार्यवाही की गंई। मौके पर अपर तहसीलदार सुश्री प्रियंका रावत, राजस्व निरीक्षक श्री अक्षय शर्मा,    पटवारी श्रीमति वर्षा पुरोहित श्री मोहनसिंह चौहान, श्री- दिपक जैन, पटवारी, श्री विजय सेवक, पटवारी, श्री विपिन बघेल, पटवारी, श्री राजकुमारजैन, पटवारी, श्री  परमानंद धनगर, पटवारी, श्री नागेश्वर हायरी,  एवं ग्रामीण कोटवार का दल भी उपस्थित़था । इस अतिक्रमण निरोधक दल ने ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध जेसीबी  एवं ट्रेक्टर आदि वाहनों की सहायता से मौके पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की । मौके पर ग्राम विशन्या की शमशान की भूमि जिसका ग्रामीणजनो...

कोर्ट परिसर में वकील की टेबल से हुए चोरी के संबंध में सबूत देने पर वे रंग सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी पुलिस से चोर की दूरियां गर्माया माहौल गुर्जर समाज हुआ एकत्रित

चित्र
 नीमच/ नीमच जिला गुर्जर समाज एवम मनासा तहसील गुर्जर समाज के समस्त गुर्जर सरदार   कल मनासा न्यायालय में अधिवक्ता राकेश गुर्जर की टेबल से 1,70,000 रूपये की चोरी की घटना को लेकर मनासा पुलिस द्वारा दो दिन तक किसी समाज विशेष के दबाव मे दोषी के ऊपर अभी तक FIR (एफआईआर) नहीं लिखी गई जिसके विरोध में दोपहर 12 बजे  गुर्जर समाज के द्वारा मनासा देवनारायण मंदिर परिसर हुई संपन्न  (पानी की टंकी अल्हेड़ रोड़) पर एकत्रित होकर आगे की योजना बनाई की गई   कल उक्त घटना पर अगर मनासा पुलिस द्वारा दोपहर 1 बजे तक दोषी के खिलाफ FIR के लिए गुर्जर समाज द्वारा थाने का घेराव किया जिसमे मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी के और समाज के बंशीलाल गुर्जर एडवोकेट पूर्व मंडी अध्यक्ष जिला जनपद सदस्य बगदीराम गुर्जर पूर्व सरपंच रामसिंग गुर्जर वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर और फरियादी राकेश गुर्जर के बीच बात हुई और थानेदार द्वारा 2 घंटे की मोहलत मांगी और जो जो साक्ष सीसीटीवी फुटेज सभी दिए गए खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा किसी चोर को पकड़ने की सूचना नही मिली

पिपलोंन में ट्रैक्टर पलटने से पिता की मौतपानी का टैंकर लेकर लौट रहे थे घर, 9 साल का बेटा घायल

चित्र
नीमच जिले के पिपलोंन गांव में आज सुबह 10 बजे एक दुर्घटना में 30 वर्षीय किसान की मौत हो गई। कारू लाल नायक अपने 9 वर्षीय बेटे भूपेश के साथ खेत से पानी का टैंकर लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और साथ में टैंकर भी पलट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों की मदद की। ईएमटी राहुल पाटीदार और पायलट भारत भट्ट ने 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने कारू लाल को मृत घोषित कर दिया। भूपेश घायल है और उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पिपलोंन गांव के लोग और परिजन सदमे में हैं।

*जिला स्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर*

चित्र
*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थित सभागृह में किया जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन* *शिविर में सीएम हेल्पलाइन की 47 शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण सहित जन सुनवाई में आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश* दिनांक 20.05.2025 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के साथ साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया। जन सुनवाई, शिकायत निवारण शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। *जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर के दौरान आये 22 फरियादियों को पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा सुना जाकर संबंधित थाना प्रभारियों...

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रिमंडल के साथ किया भोज*

चित्र
इंदौर में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक के समापन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने समस्त कैबिनेट मंत्रियों के साथ पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से तैयार किए गए स्थानीय व्यंजनों की भव्य व्यवस्था की गई थी।इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए सभी मंत्रियों को भोजन परोसा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठकर स्वयं भी भोजन किया। यह आयोजन न केवल प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि मालवी संस्कृति और इंदौर की अतिथि सत्कार परंपरा का भी प्रतीक बना।